Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में विकास की रफ्तार तेज
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में विकास की रफ्तार तेज

ईब नदी पर 5.22 करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय पुल निर्माण शुरु

रायपुर, 19 सितम्बर 2025. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जशपुर जिले में तेजी से विकास कार्यों कराए जा रहे है। बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी क्रम में केराकोना-बैगाटोली मार्ग पर ईब नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है। इस परियोजना को पूरा करने के लिए 5 करोड़ 22 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इस पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। बरसात के मौसम में नदी पार करने में होने वाली कठिनाइयों से अब लोगों को मुक्ति मिलेगी। निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को वर्षभर सुरक्षित और निर्बाध परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। पुल एवं पहुँच मार्ग का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। इसे अप्रैल 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से अब तक जिले में डेढ़ दर्जन से अधिक उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण को मंजूरी दी जा चुकी है। इन पुलों के निर्माण से सैकड़ों गाँव सीधे मुख्य मार्गों और बाजारों से जुड़ सकेंगे, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

ईब नदी पर पुल निर्माण कार्य प्रारंभ होने से स्थानीय नागरिकों में हर्ष का वातावरण है। ग्रामीणों ने कहा कि यह पुल उनके जीवन में नई राह खोलेगा और वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह पहल न केवल क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि ग्रामीण अंचलों की सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों में भी अभूतपूर्व वृद्धि करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts