Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • झारखंड के स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, भगवान बिरसा मुंडा की वीरता और बलिदान को किया याद
Blog

झारखंड के स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, भगवान बिरसा मुंडा की वीरता और बलिदान को किया याद

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को रविवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रदेश जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा का अनूठा संगम है। घने जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों के लिए प्रसिद्ध झारखंड का गठन 15 नवंबर, 2000 को बिहार के दक्षिणी हिस्सों को अलग करके किया गया था।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”झारखंड के सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! हमारा यह प्रदेश जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा का अनूठा संगम है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य के घने वन, मनोरम जलप्रपात और ऐतिहासिक स्थल इसकी विशिष्ट पहचान को समृद्ध करते हैं। उन्होंने कहा, ”भगवान बिरसा मुंडा जी की वीरता और बलिदान की गाथाओं से यहां की परंपराओं को निरंतर प्रेरणा मिलती रही है।”

मोदी ने कहा कि खनिज और ऊर्जा से लेकर हस्तशिल्प और पर्यटन तक इस राज्य में अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि झारखंड के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों के संकल्प एवं सामर्थ्य के बल पर राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा, ”मेरी कामना है कि यह विशेष अवसर यहां के सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts