42 समाजों के लोग होंगे शामिल।
शहर में विशाल शोभायात्रा की तैयारी।

न्यूज डेस्क। रायगढ़ जिले में रविवार को रामनवमी का पर्व उत्साह से मनाने की तैयारी है। इस साल समिति ने भव्य रुप में आयोजन की तैयारी की है। रामनवमी शोभायात्रा के संयोजक गुरुपाल भल्ला ने बताया कि कार्यक्रम में विशाल हनुमान जी की झांकी के साथ ही साथ डमरू दल, बाहुबली महादेव,32 मुखी काली मां जैसी अन्य झांकिया खास आकर्षण होंगी। महिलाओं व पुरुषों की टोली पारंपरिक परिधान में होगी। कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार्यक्रम में 54 समाज के लोगों ने सक्रिय भागीदारी दी है। कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों के जुटने की तैयारी है। आयोजन के पहले शहर के चौक चौराहों में भगवा ध्वज एवं लाइटिंग की व्यवस्था की गयी है ।आयोजन समिति की ओर से प्रेस वार्ता कर बताया गया कि शोभा यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गयी है और शोभायात्रा को लेकर सभा में काफी उत्साह दिख रहा है।












