Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
रायगढ़ आसपास

रायगढ़ में तेज रफ्तार डंपर ने ली युवक की जान

शव सड़क पर रख ग्रामीणों का चक्काजाम, चालक फरार

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और मृतक के परिजनों को मुआवजा तथा आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम टपरदा निवासी शंकरध्वज निषाद (40 वर्ष) सोमवार दोपहर किसी काम से बड़े भंडार रोड की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान चंद्रपुर से रायगढ़ की ओर आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शंकरध्वज निषाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा व आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की।

सूचना मिलने पर पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस ने फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts