Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • महासमुंद में अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का छापा, दो गोदामों से 975 कट्टा धान जब्त
छत्तीसगढ़

महासमुंद में अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का छापा, दो गोदामों से 975 कट्टा धान जब्त

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई, भलेसर गांव में दो गोदामों पर दी गई दबिश
महासमुंद।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध धान संग्रहण और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बागबाहरा ब्लॉक के कोमाखान तहसील अंतर्गत ग्राम भलेसर में संयुक्त टीम ने दो गोदामों में छापेमारी कर कुल 975 कट्टा अवैध धान जब्त किया है। कार्रवाई से अवैध धान कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध धान संग्रहण, भंडारण और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम भलेसर में दबिश दी।

जांच के दौरान विकास चंद्राकर के गोदाम से 175 कट्टा और धनराज चंद्राकर के गोदाम से 800 कट्टा धान बरामद किया गया। इस तरह दोनों गोदामों से कुल 975 कट्टा धान जब्त किया गया है। जब्त धान को आगे की कार्रवाई के लिए मंडी विभाग को सौंप दिया गया है।

प्रशासन की ओर से जिले में अवैध धान संग्रहण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts