Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • भारत को मिली पहली महिला ‘टॉप गन’: भावना कांत ने रचा इतिहास, बनीं IAF की पहली महिला Fighter Combat Leader
देश-विदेश

भारत को मिली पहली महिला ‘टॉप गन’: भावना कांत ने रचा इतिहास, बनीं IAF की पहली महिला Fighter Combat Leader

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत (Bhawana Kanth) देश की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं, जिन्होंने वायु सेना के बेहद प्रतिष्ठित Fighter Combat Leader (FCL) कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस उपलब्धि के साथ वह IAF की पहली महिला ‘Top Gun’ के रूप में जानी जा रही हैं।

यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि 20 हफ्ते चलने वाले इस मुश्किल प्रोग्राम के लिए वायु सेना के बहुत कम पायलट चुने जाते हैं। इस प्रोग्राम में अधिकारियों को एडवांस्ड कॉम्बैट टैक्टिक्स (लड़ाई की उन्नत रणनीतियों) की ट्रेनिंग दी जाती है।

स्क्वाड्रन लीडर भावना ने जून 2016 में पहली बार इतिहास रचा था, जब उन्हें अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह के साथ भारतीय वायु सेना की पहली तीन महिला फाइटर पायलटों में से एक के तौर पर कमीशन किया गया था। स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह ने पिछले साल अक्टूबर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राफेल विमान में उड़ान भी भरवाई थी।

बिहार से आसमान तक का शानदार सफर
स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत का जन्म बिहार के बेगूसराय जिले में हुआ। उनके पिता Electrical Engineer हैं। बचपन से ही आसमान में उड़ने का सपना देखने वाली भावना ने बेंगलुरु से Medical Electronics में Engineering की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद Indian Air Force को अपना करियर चुना। साल 2016 में भावना कांत ने इतिहास रचा, जब वह अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह के साथ भारतीय वायु सेना की Fighter Stream में शामिल होने वाली पहली तीन महिला Fighter Pilots में शामिल हुईं।

उन्होंने अपने Flying Career की शुरुआत MiG-21 Bison Fighter Aircraft से की। साल 2019 में वह दिन के समय Combat Mission के लिए Qualified होने वाली पहली भारतीय महिला Fighter Pilot बनीं। इसके बाद उन्होंने IAF के सबसे आधुनिक और शक्तिशाली Fighter Jets में शामिल Sukhoi-30MKI को उड़ाने की जिम्मेदारी संभाली।

Republic Day Parade में भी रचा था इतिहास
भावना कांत साल 2021 में दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित Republic Day Parade में शामिल IAF की झांकी का हिस्सा बनकर उन्होंने एक और रिकॉर्ड बनाया। वह गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली पहली महिला Fighter Pilot बनीं।

क्या है Fighter Combat Leader (FCL) Course?
Fighter Combat Leader Course भारतीय वायु सेना के सबसे कठिन और चुनिंदा Combat Training Programs में से एक है। यह लगभग 20 सप्ताह का Advanced Training Course होता है, जिसमें Fighter Pilots को High-Level Air Combat और Battlefield Operations की ट्रेनिंग दी जाती है। इस कोर्स के लिए IAF के अनुभवी Fighter Pilots में से बेहद कम अधिकारियों का चयन होता है। प्रशिक्षण के दौरान पायलटों को कई महत्वपूर्ण कौशल सिखाए जाते हैं, जैसे:
-Long Range Precision Strike Operations
-Advanced Air Combat Techniques
-Complex War Scenarios में Decision Making
-Air और Ground Missions का नेतृत्व
-Modern Fighter Warfare Strategies

FCL Course पूरा करने के बाद Pilot केवल एक Fighter Aircraft उड़ाने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह भविष्य के Air Operations की रणनीति बनाने और अन्य Pilots को प्रशिक्षित करने में भी भूमिका निभाता है।

TACDE क्यों है इतना खास?
Tactics and Air Combat Development Establishment (TACDE) भारतीय वायु सेना का एक बेहद महत्वपूर्ण संस्थान है। इसकी स्थापना 1971 के युद्ध के बाद की गई थी। यह संस्थान IAF के लिए नई युद्ध रणनीतियां तैयार करने, Fighter Tactics विकसित करने और नए Aircraft, Radar Systems और Weapons Systems की क्षमता का मूल्यांकन करने का काम करता है। TACDE को भारतीय वायु सेना का ‘Top Gun School’ कहा जाता है। इसकी तुलना अमेरिका के प्रसिद्ध Fighter Training Program से भी की जाती है।

न्यूज साभार पंजाब केसरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts