Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • SBI कियोस्क में 1 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी: पुलिस ने आरोपी संचालक को किया गिरफ्तार, 29 खाताधारकों के FD बॉन्ड और लैपटॉप जब्त
छत्तीसगढ़

SBI कियोस्क में 1 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी: पुलिस ने आरोपी संचालक को किया गिरफ्तार, 29 खाताधारकों के FD बॉन्ड और लैपटॉप जब्त

धमतरी। भखारा पुलिस ने बैंक खाताधारकों से धोखाधड़ी और बड़ी रकम के गबन के मामले में एसबीआई कियोस्क संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने लंबे समय तक कियोस्क के माध्यम से खाताधारकों के साथ वित्तीय अनियमितता की। मामले में कुल 1 करोड़ 75 हजार 717 रुपये की राशि के गबन का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में वित्तीय धोखाधड़ी और अनियमितताओं के मामलों में चलाए जा रहे अभियान के तहत भखारा पुलिस को यह सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान केशव राम साहू (40 वर्ष), पिता हेमलाल साहू के रूप में हुई है, जो की बालोद जिले के देवकोट का रहने वाला है और फिलहाल रायपुर के बोरिया खुर्द स्थित अर्जुन विहार में रहता है।

SBI के अनुबंध पर संचालित था कियोस्क
पुलिस के अनुसार, धमतरी स्थित NICT Technologies Pvt. Ltd कंपनी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अनुबंध के आधार पर कियोस्क यानी ग्राहक सेवा केंद्रों का संचालन कराती है। ग्राम कोरा में कियोस्क संचालन के लिए संस्था ने आरोपी केशव राम साहू को नियुक्त किया था।

इस संबंध में संस्था के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर जुगलकिशोर ने भखारा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

2015 से 2025 के बीच वित्तीय अनियमितता का आरोप
पुलिस की जांच के अनुसार आरोपी ने 27 अगस्त 2015 से 29 नवंबर 2025 के बीच SBI के खाताधारकों के साथ कथित तौर पर बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता की। इस दौरान धोखाधड़ी और कूटरचना के जरिए कुल ₹1,00,75,717 की राशि का गबन किए जाने की बात सामने आई है।

शिकायत के आधार पर थाना भखारा में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में धारा 318(4), 338 और 336(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

कियोस्क से लैपटॉप और 29 FD बॉन्ड जब्त
जांच के दौरान भखारा पुलिस ने संदेही केशव राम साहू की तलाश कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।

आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने ग्राम कोरा स्थित कियोस्क सेंटर से एक Lenovo कंपनी का लैपटॉप और 29 हितग्राहियों के फिक्स डिपॉजिट (FD) बॉन्ड पेपर गवाहों की मौजूदगी में विधिवत जब्त किए है।

जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ अपराध से संबंधित पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे आज गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय कुरूद के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts