Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • 12 चक्का ट्रक से 22.75 टन अवैध कबाड़ जब्त, 18 लाख का माल पकड़ा
रायगढ़ आसपास

12 चक्का ट्रक से 22.75 टन अवैध कबाड़ जब्त, 18 लाख का माल पकड़ा

रायगढ़, 18 मार्च। जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में स्क्रैप कबाड़ जब्त किया है। पुलिस ने वाहन सहित करीब 18 लाख रुपये का मशरूका कब्जे में लिया है।

पूंजीपथरा पुलिस को सूचना मिली थी कि रायगढ़ की ओर से एक ट्रक में अवैध स्क्रैप कबाड़ लोड कर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव ने टीम को सक्रिय कर गेरवानी स्थित अमरजीत ढाबा के सामने घेराबंदी कराई।

बिना दस्तावेज पकड़ा गया ट्रक
घेराबंदी के दौरान ट्रक क्रमांक OR07 W 8355 को रोका गया। चालक ने अपना नाम राजेश यादव (20 वर्ष), निवासी पटना (बिहार) बताया। ट्रक में लोड कबाड़ के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

22.75 टन कबाड़ जब्त
पुलिस ने संदेह के आधार पर ट्रक की तलाशी ली, जिसमें 22.75 टन स्क्रैप कबाड़ मिला। ट्रक की कीमत करीब 9 लाख रुपये और कबाड़ की कीमत भी लगभग 9 लाख रुपये आंकी गई है। कुल 18 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।

आरोपी को न्यायालय में पेश
मामले में आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि अवैध कबाड़ और चोरी के माल की खरीदी-बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, सतीश सिंह, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी एवं विनोद शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts