Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • घर में घुसकर मारपीट करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
रायगढ़ आसपास

घर में घुसकर मारपीट करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई

रायगढ़, 18 मार्च। शहर के सत्तीगुड़ी चौक क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले युवकों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को गैरजमानतीय धाराओं के तहत न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

रात में घर में घुसकर की थी मारपीट
घटना 14 मार्च 2026 की रात करीब 11:35 बजे की है। प्रार्थी सुखदेव मंडल (39 वर्ष) निवासी मस्तागली सत्तीगुड़ी चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर में सो रहे थे, तभी 3 युवक जबरन दरवाजा खोलकर अंदर घुस आए और स्टाफ से गुलदस्ता मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी।

साथियों को बुलाकर किया हमला
शोर सुनकर जब प्रार्थी नीचे आए और समझाने का प्रयास किया, तो आरोपी आक्रोशित हो गए। उन्होंने धक्का-मुक्की करते हुए घर में तोड़फोड़ की और अपने अन्य साथियों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों के जुटने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस जांच में खुला मामला
मामले में एक आरोपी की पहचान होने के बाद कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी देवसिंह चौहान ने अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद प्रकरण में बलवा की धारा भी जोड़ी गई।

सभी आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देवसिंह चौहान (26), आशीष सिंह ठाकुर (24), आदित्य श्रीवास (25), देवकुमार चौहान (20), जयकिशन यादव (23) एवं साहिल सिंह ठाकुर (21) सभी निवासी रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts