Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • फल दुकान संचालक और बेटे पर जानलेवा हमला, जूटमिल पुलिस ने तीन को भेजा जेल
रायगढ़ आसपास

फल दुकान संचालक और बेटे पर जानलेवा हमला, जूटमिल पुलिस ने तीन को भेजा जेल

रायगढ़। 15 नवंबर। शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर पिता-पुत्र पर तलवार, डंडे और हाथ-मुक्कों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जूटमिल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के मकान से वारदात में इस्तेमाल तलवार और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोनुमुड़ा सोनकरपारा निवासी मनोज पानीकर (49) ने 31 अक्टूबर 2026 को जूटमिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी फल दुकान से घर पहुंचे थे। इसी दौरान घर के सामने धनी भट्ट, किट्टु सिदार और उनके अन्य साथी स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने की बात को लेकर आपस में गाली-गलौज कर रहे थे।

मनोज पानीकर ने जब उन्हें गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपी भड़क गए। इसके बाद सभी ने एकजुट होकर मनोज और उनके बेटे प्रिंस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने हाथ-मुक्कों, डंडे और तलवार से दोनों की जमकर पिटाई की, जिससे पिता-पुत्र को चोटें आईं।

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 664/2026 के तहत शुरुआत में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पीड़ितों और गवाहों के बयान तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर हत्या के प्रयास की धारा 109(1) और धारा 118(1) बीएनएस भी जोड़ी गई।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देकर दिनदयाल भट्ट उर्फ दिनु (28), पंकज सिंह सिदार उर्फ किट्टु (18) और छबी भट्ट उर्फ डब्बु (42) को गिरफ्तार किया। पूछताछ और तलाशी के दौरान दिनदयाल भट्ट के मकान से वारदात में इस्तेमाल तलवार और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए। तलवार की जांच के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 भी जोड़ी गई है।

गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, फरार आरोपी धनी भट्ट की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एएसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और सीएसपी राहुल उइके के पर्यवेक्षण में की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी में जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts