Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट

बरगी डैम की तरह देश में कहां-कहां चलता है क्रूज

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. तेज आंधी के बीच क्रूज में पानी भरने लगा और अफरा-तफरी के हालात में यह पलट गया. अब तक इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता है, जिन्हें ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि आज यानी 1 मई को सुबह 5 लोगों के शव निकाले गए हैं.

इस घटना के बाद से ही ऐसे क्रूज को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि बरगी डैम की तरह देश में क्रूज कहां-कहां चलता है और कहां कितना किराया लगता है.

मुंबई से गोवा क्रूज का सबसे लोकप्रिय रूट

मुंबई से गोवा के बीच चलने वाला क्रूज देश के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रूज में शामिल है. यह यात्रा आमतौर पर दो रात की होती है, जिसमें जहाज मुंबई से रवाना होकर समुद्र के रास्ते गोवा पहुंचता है और वापस लौटता है. किराए की बात करें तो अलग-अलग केबिन के हिसाब से कीमत तय होती है, जैसे इंटरियर केबिन करीब 35,000 से 45,000 रुपये प्रति व्यक्ति में बुक होता है.

मुंबई का हाई सी क्रूज है पॉपुलर

कुछ क्रूज ऐसे भी होते हैं, जो किसी पोर्ट पर नहीं रुकते और समुद्र में घूम कर वापस आ जाते हैं. इन्हें हाई सी क्रूज कहा जाता है. इस तरह के दो-तीन दिन के सफर का किराया थोड़ा कम होता है. इसमें में इंटीरियर केबिन किराया का किराया 32,000 से 40,000 रुपये होता है. वहीं ओशन व्यू केबिन में 42,000 से 52,000 रुपये प्रति व्यक्ति किराया होता है.

लक्षद्वीप में क्रूज

मुंबई या कोच्चि से लक्षद्वीप जाने वाले क्रूज को प्रीमियम कैटेगरी में रखा जाता है. यह यात्रा करीब पांच रात की होती है और इसमें अलग-अलग द्वीपों का एक्सपीरियंस मिलता है. इन क्रूज में इंटीरियर केबिन के रेंट 75,000 से 95,000 रुपये होता है. वही ओशन व्यू में 95,000 से 1.5 लाख रुपये तक का किराया होता है.

देश के अन्य क्रूज और वोटिंग डेस्टिनेशन

बड़े क्रूज के अलावा भारत में कई जगह पर छोटे स्तर पर भी क्रूज और बोटिंग का एक्सपीरियंस लिया जाता है. जैसे केरल के बैकवाटर्स में हाउसबोट, गोवा में मांडोवी नदी पर डिनर क्रूज, मुंबई में अरब सागर पर शॉर्ट क्रूज, सुंदरबन में जंगल और नदी के बीच क्रूज और अंडमान निकोबार में समुद्री क्रूज इन जगहों पर किराया, एक्सपीरियंस और समय के अनुसार अलग-अलग होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts