Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की कार्रवाई
रायगढ़ आसपास

शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की कार्रवाई

रायगढ़। शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को रायगढ़ महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपराध दर्ज होने के बाद से फरार था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना पर महिला थाना की टीम ने जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम भाठनपाली में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 33 वर्षीय महिला ने 3 नवंबर 2026 को महिला थाना रायगढ़ में ग्राम भाठनपाली निवासी प्रवीण कुमार प्रधान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उसका वर्ष 2012 में सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह हुआ था। वर्ष 2024 में उसकी पहचान प्रवीण कुमार प्रधान से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। महिला चक्रधरनगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहती थी, जहां आरोपी का आना-जाना था।

पीड़िता के आरोप के मुताबिक, 4 दिसंबर 2024 को आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिलाकर उसके किराये के मकान में शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह शादी का वादा कर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोप है कि 18 जनवरी 2026 को आरोपी महिला के घर पहुंचा और विवाद करते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाया। बाद में शादी करने से इनकार करते हुए उसे धमकी भी दी।

अपराध दर्ज होते ही फरार हो गया था आरोपी

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 98/2026, धारा 351(3) और 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और डीएसपी उन्नति ठाकुर के पर्यवेक्षण में महिला थाना एवं जूटमिल पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया था। शुक्रवार को आरोपी के ग्राम भाठनपाली में मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर प्रवीण कुमार प्रधान (33 वर्ष), पिता दिनदयाल प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts