Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट

सांप की केंचुली घर के आसपास दिखे तो क्या है इसका मतलब? डरने की बजाय तुरंत करें ये काम

घर के आसपास या फिर गार्डन में सांप की केंचुली आमतौर पर किसी को भी दिख सकती है. अक्सर लोग इसे देखकर पैनिक हो जाते हैं और समझ नहीं पाते कि अब क्या करना चाहिए. क्या यह घर में किसी बड़े खतरे का इशारा है या फिर एक आम बात है? वाइल्डलाइफ और पेस्ट कंट्रोल एक्सपर्ट्स का मानना है कि केंचुली दिखने पर पैनिक होने की बजाय प्रैक्टिकल कदम उठाने चाहिए.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि केंचुली मिलने का सीधा मतलब यह है कि वहां हाल ही में कोई सांप मौजूद था. हालांकि, इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि सांप ने आपके घर में ही अपना परमानेंट अड्डा बना लिया है. सांप अक्सर केंचुली छोड़ने के बाद उस जगह से काफी दूर चले जाते हैं लेकिन फिर भी आपको अलर्ट रहने की जरूरत होती है.
एक्सपर्ट्स का मानना है यदि आपको गार्डन, गैरेज, छत या बेसमेंट में सांप की केंचुली मिलती है तो उसे अनदेखा न करें. घर के आसपास सांपों का आना अक्सर भोजन की तलाश से जुड़ा होता है. ऐसे में यदि आपके घर या बैकयार्ड में चूहों, छिपकलियों या कीड़े-मकौड़ों की तादाद ज्यादा है तो सांप उन्हें खाने के लिए वहां खिंचे आ सकते हैं. ऐसे में केंचुली दिखना इस बात का भी अलर्ट है कि आपको अपने घर में पेस्ट कंट्रोल कराने की जरूरत है.

ऐसे में आप अपने घर के आसपास जमी गंदगी, पुरानी लकड़ियों के ढेर और घनी झाड़ियों को साफ करें. सांपों को छिपने के लिए अंधेरी और ठंडी जगहें पसंद होती हैं. घर की दीवारों, बाउंड्री या फाउंडेशन में कोई दरार या छेद है तो उसे तुरंत सीमेंट या एम-सील से बंद कर दें ताकि सांप को अंदर आने का रास्ता न मिले.

एक्सपर्ट्स की लें मदद
केंचुली को देखकर कभी भी खुद सांप को ढूंढने या उसे पकड़ने की गलती न करें. वह आसपास के किसी कोने में छिपा हो सकता है और छेड़े जाने पर हमला कर सकता है. सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि आप किसी लोकल स्नेक कैचर या एक्सपर्ट टीम को बुलाएं.
अपने पूरे एरिया को अच्छी तरह चेक करें, बच्चों और पालतू जानवरों को उस जगह से दूर रखें और रात के समय बाहर निकलते वक्त टॉर्च का इस्तेमाल जरूर करें. केंचुली सिर्फ एक अलर्ट है, जिससे सावधान रहकर आप किसी भी बड़े खतरे को आसानी से टाल सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts