‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपने सबसे बड़े डर का सामना करने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के होस्ट किए जाने वाले इस शो में हिम्मत, रोमांच और जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। इस सीजन की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट रुहानिका धवन शो में नई ‘जेन-जी’ (Gen-Z) एनर्जी लाएंगी। वह कई स्टंट और चुनौतियों का सामना कर रही हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने केवल 18 साल की उम्र में अपनी पहली कार भी खरीद ली है।
‘ये हैं मोहब्बतें’ की रुहानिका धवन ने अपनी पहली कार खरीद ली है और इसका वीडियो भी शेयर किया है। वो साड़ी पहनकर और बालों में गजरा लगाकर अपने परिवार के साथ शोरूम पहुंचीं। उनके साथ उनका पेट डॉग भी था। रुहानिका ने पोस्ट में लंबा-चौड़ा और इमोशनल कैप्शन भी लिखा है। उनकी ऑन स्क्रीन मां दिव्यांका त्रिपाठी ने उन्हें बधाई भी दी है।
रुहानिका धवन ने खरीदी अपनी कार
उन्होंने लिखा, ‘सपना देखा। उसके लिए मेहनत की। उसे हासिल किया। 18 साल की उम्र में, मैंने हमेशा उम्मीद की थी कि यह दिन आएगा, लेकिन आज यहां खड़े होकर अपनी विशलिस्ट से अपनी कार खरीदना पूरा होते देखना बिल्कुल सपने जैसा लग रहा है। यह उपलब्धि सिर्फ एक कार के बारे में नहीं है। यह उस सफर की झलक है जो जितना मुश्किल रहा है, उतना ही फायदेमंद भी। सबसे पहले, मैं भगवान, अपने शानदार माता-पिता और अपने गुरुओं का शुक्रिया अदा करती हूं। मेरे टीचर्स, बेहतरीन ब्रांड्स और उन सभी शानदार लोगों का जिन्होंने मुझे खुद को साबित करने का प्लेटफॉर्म और मौके दिए। मुझ पर भरोसा करने के लिए आपका धन्यवाद।’
मैं उन सभी की बहुत आभारी हूं जिन्होंने मुझे बेहतर इंसान बनने में मदद की और अपने समर्पित स्टाफ, अपनी टीम और घर में मदद करने वाले उन लोगों का दिल से शुक्रिया जो हर दिन पर्दे के पीछे से मेरा साथ देते हैं। यह सफर आसान नहीं रहा है, लेकिन हर मुश्किल ने मुझे कुछ सिखाया है।
रुहानिका धवन, एक्ट्रेस
घर लौट आईं रुहानिका धवन
अपने पहले सेमेस्टर के एग्जाम पूरे करने के तुरंत बाद, यह युवा एक्ट्रेस बिना किसी ब्रेक के सीधे इस एक्शन-बेस्ड रियलिटी शो में चली गईं। वह होस्ट रोहित शेट्टी की देखरेख में अपनी शारीरिक और मानसिक ताकत को परखती हुई नजर आएंगी। वैसे शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और रुहानिका घर वापस आ गई हैं।
एक्टिंग के साथ BBA की पढ़ाई
रुहानिका अभी अपने एक्टिंग करियर के साथ-साथ BBA की डिग्री भी कर रही हैं। उन्होंने हमेशा पढ़ाई और अपने सपनों के बीच बहुत अच्छे फ़ोकस के साथ तालमेल बिठाया है। इंटर्नशिप शुरू होने से पहले मिले थोड़े से समय को वह बिल्कुल सही मौका मानती हैं।













