Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • मई-जून में होगा नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय उपचुनाव, 1285 पदों के लिए होगा मतदान
छत्तीसगढ़

मई-जून में होगा नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय उपचुनाव, 1285 पदों के लिए होगा मतदान

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली तैयारी बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मई-जून में संभावित स्थानीय निकायों के आम, उप निर्वाचन की तैयारियों को लेकर आज छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय भवन, नवा रायपुर में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की। बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लेते हुए निर्वाचन संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि नगर पालिकाओं के कुल 83 पदों (अध्यक्ष के 06 पद एवं पार्षद के 77 पद) एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के कुल 1202 पदों (जनपद पंचायत सदस्य के 10, सरपंच के 82 एवं पंच के 1110 पद) के लिए आम/उप निर्वाचन माह मई-जून 2026 में प्रस्तावित है। इसके लिए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 05 मई 2026 को किया जाएगा, जिसके बाद आयोग निर्वाचन कार्यक्रम जारी करेगा।

बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सामान्य प्रशासन विभाग को निर्वाचन के लिए पर्याप्त अधिकारी, कर्मचारी उपलब्ध कराने, आदर्श आचरण संहिता के पालन के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने एवं मतदान तिथि को सामान्य अवकाश घोषित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सामान्य प्रेक्षकों की उपलब्धता के संबंध में अतिरिक्त अधिकारियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अन्य विषयों पर भी आवश्यक चर्चा की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की सचिव शिखा राजपूत तिवारी, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव बसवराजू एस, संचालक पंचायत प्रियंका महोबिया सहित निर्वाचन आयोग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts