Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग, 6 की मौत, 15 घायल
देश-विदेश

थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग, 6 की मौत, 15 घायल

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके नोनथाबुरी स्थित एक स्कूल में शुक्रवार सुबह एक छात्र द्वारा की गई गोलीबारी में तीन शिक्षकों और तीन छात्रों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने हमलावर छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया है और मामले के कारणों की जांच जारी है अधिकारियों के अनुसार यह घटना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में स्थित नोनथाबुरी जिले के देबसिरिन स्कूल में हुई।

अधिकारियों ने बताया कि एक छात्र ने स्कूल में गोलीबारी की, जिसके बाद छात्र और शिक्षक भागने लगे। यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10 बजे हुई, जब पोह टेक तुंग फाउंडेशन के स्वयंसेवकों को प्रसिद्ध माध्यमिक विद्यालय के अंदर गोलीबारी की सूचना मिली।
विज्ञापन समाचार प्रसारक चैनल 3 ने बताया कि इस हमले में 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक है। वहीं, छह मौतों की पुष्टि हो चुकी है। इस बीच, पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि हमलावर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसकी हालत अभी गंभीर है। उन्होंने कहा कि मकसद की अभी जांच की जा रही है। लेकिन माना जा रहा है कि बंदूक छात्र के परिवार के किसी सदस्य से ली गई थी।
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों ने जनता से क्या अपील की?
आपातकालीन कर्मचारियों द्वारा प्रसारित तस्वीरों में, एम्बुलेंस के घटनास्थल पर पहुंचने के साथ ही छात्र स्कूल से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। घटना का लाइव प्रसारण भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और सुरक्षाकर्मियों ने जनता से घटना का लाइव प्रसारण न करने का अनुरोध किया है।

प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पीड़ितों की देखभाल करने का आदेश दिया है। गोलीबारी के लगभग एक घंटे बाद घटनास्थल से मिली तस्वीरों में लोग स्कूल के बाहर खड़े होकर एक-दूसरे को सांत्वना देते हुए दिखाई दे रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया?
एक प्रत्यक्षदर्शी ने पत्रकारों को बताया कि जब छात्रों ने दूसरी इमारत से गोलियों की आवाज सुनी तो वे एक कक्षा के अंदर छिप गए, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने दरवाजा खटखटाया और उनके लिए इमारत से बाहर निकलने का रास्ता साफ किया।

फरवरी में क्या हुआ था?
यह घटना फरवरी में हुई एक स्कूल गोलीबारी में एक शिक्षक की मौत और एक छात्र के घायल होने के कुछ महीनों बाद हुई है। फरवरी में हुई घटना में, हमलावर की पहचान 18 वर्षीय युवक के रूप में हुई, जिसने सोंगखला प्रांत के फातोंग प्रथान खिरीवत स्कूल में गोलीबारी की थी। इस घटना के दौरान छात्रों और शिक्षकों को भी बंधक बना लिया गया था, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उन्हें छुड़ा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts