Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट

‘रामायण’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, 14वें दिन ‘धुरंधर’ के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ इन वक्त हर तरफ काफी सुर्खियां बटोर रही है। ये फिल्म एक नया इतिहास रचने पर लगी है। रणबीर कपूर और यश स्टारार ‘रामायण’ को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब प्यार मिल रहा है। ‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म बन गई है। फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान श्रीराम और यश को रावण के रोल में काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के रिलीज का फैंस न जाने कितने समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में ‘रामायण’ गुरुवार 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिलीज होते ही ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। एडवांस बुकिंग में धुआंधार कमाई करने के साथ ही ओपनिंग डे पर भी बंपर कमाई की है। इसी बीच अब इसके बुधवार यानी 14वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया?

बुधवार को ‘रामायण’ ने की शानदार कमाई
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को रिलीज के साथ ही क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। ओपनिंग डे पर रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 64.85 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की। वहीं, में अब ‘रामायण’ के बुधवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण’ 14वें दिन 23.20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। भारत में ‘रामायण’ का अबतक का टोटल 844.40 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें ‘रामायण’ का कलेक्शन
डे 1 64.85 करोड़ रुपये
डे 2 48.05 करोड़ रुपये
डे 3 69.80 करोड़ रुपये
डे 4 56.15 करोड़ रुपये
डे 5 107.50 करोड़ रुपये
डे 6 94.10 करोड़ रुपये
डे 7 70.65 करोड़ रुपये
डे 8 53.50 करोड़ रुपये
डे 9 48.10 करोड़ रुपये
डे 10 72.90 करोड़ रुपये
डे 11 75.00 करोड़ रुपये
डे 12 32.00 करोड़ रुपये
डे 13 28.60 करोड़ रुपये
डे 14 23.20 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 844.40 करोड़ रुपये

धुरंधर के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे?
‘रामायण’ ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रणबीर कपूर की ‘रामायण’ फिल्म ने रणवीर सिंह की धुरंधर के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 14वें दिन की कमाई के साथ, ‘रामायण’ ने आखिरकार रणवीर सिंह को भी धूल चटा दी है। ‘रामायण’ ने 2025 की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 840.20 करोड़ रुपये(नेट) की कमाई की थी। हालांकि, यह अभी भी ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ से पीछे है।

फिल्म ‘रामायण’ के बारे में
‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। इनके अलावा मूवी में लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं। दो भागों में बनी यह महागाथा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी, साथ ही इसे IMAX में भी रिलीज करने की योजना है। ‘रामायण’ का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज हो गया है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts