Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • केलो विहार के किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने ग्राहक बनकर भेजा पाइंटर; संचालक गिरफ्तार
रायगढ़ आसपास

केलो विहार के किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने ग्राहक बनकर भेजा पाइंटर; संचालक गिरफ्तार

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर पुलिस की दबिश, युवती से अनैतिक देह व्यापार कराने का आरोप; 2 हजार रुपए नकद और मोबाइल जब्त

रायगढ़, 19 नवंबर। शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केलो विहार स्थित एक किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से ग्राहक बनाकर पाइंटर को मकान के भीतर भेजा। निर्धारित संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से एक युवती और देह व्यापार संचालित करने के आरोप में गोविंद साहू (52 वर्ष), निवासी बोईरदादर विजयपुर को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।

पाइंटर के संकेत पर पुलिस ने मारी दबिश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोविंद साहू केलो विहार में गोपीनाथ मेहर का मकान किराये पर लेकर युवतियों के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस की टीम गठित की गई।

पुलिस ने पहले मकान की निगरानी और घेराबंदी की योजना बनाई। इसके बाद एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान के भीतर भेजा गया। पाइंटर से निर्धारित संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान एक कमरे में युवती और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। युवती से पूछताछ में आरोपी द्वारा रुपये देकर उसे अनैतिक कार्य के लिए लाने की बात सामने आई।

आरोपी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पैसों की आवश्यकता के चलते इस गतिविधि में संलिप्त होना बताया। पुलिस ने मौके से ग्राहकों से प्राप्त 2 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फोन जब्त कर गोविंद साहू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

एसएसपी के निर्देश पर लगातार चल रहा ऑपरेशन अंकुश
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक गेंदलाल, उपनिरीक्षक संजय नाग, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हर्ष चंद्राकर, मनीषा ध्रुवे, सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, महिला आरक्षक जेनिपा पन्ना एवं प्रीति यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts