Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट

रिलीज होते ही ‘राजा शिवाजी’ ने ‘भूत बंगला’ से की ज्यादा कमाई, जानें कलेक्शन

रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ रिलीज होते ही छा गई है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने शानदार रिस्पांस दिया, जिसका फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला है. फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा तो गई साथ ही इसने शुक्रवार के कलेक्शन में ‘भूत बंगला’ को भी पिछाड़ दिया. इसने बेहतरीन शुरुआत की है. चलिए बताते हैं इसने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की.

‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन शानदार कमाई की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड स्टार्ट किया है. इसने रात 10.30 बजे तक 11.35 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म को दो भाषाओं हिंदी और मराठी में रिलीज किया गया है. इसने हिंदी में 3.35 करोड़ और मराठी में 8 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

फिल्म बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
राजा शिवाजी (डे-1) 11.35 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 32%
भूत बंगला (डे-15) 4.50 करोड़ (रात 8.30 बजे तक) 20%
यह भी पढ़ें: ‘राजा शिवाजी’ को देखने की 5 वजहें, जो रितेश देशमुख की फिल्म को बनाती हैं पावरफुल

‘भूत बंगला’ का 15वें दिन का कलेक्शन
– इसके साथ ही फिल्म ‘भूत बंगला’ के 15वें दिन यानी कि तीसरे शुक्रवार के कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी 20 प्रतिशत दर्ज की गई है.

– इसकी ऑक्यूपेंसी और कमाई के अलावा शोज भी कम हुए हैं. इसे शुक्रवार को 4,807 शोज मिले हैं.

‘राजा शिवाजी’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े रिकॉर्ड
इतना ही नहीं, रितेश देशमुख और जेनेलिया की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने एडवांस बुकिंग में भी शानदार बिजनेस किया था. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने बिना ब्लॉक सीट के 5.14 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, मराठी वर्जन में इसका नेट कलेक्शन 3.60 करोड़ और 4.25 करोड़ ऐतिहासिक ग्रॉस कलेक्शन रहा. इसी के साथ ही ये मराठी की पहली फिल्म बन चुकी है, जिसे एडवांस बुकिंग में इतनी कमाई की है.

‘राजा शिवाजी’ की स्टारकास्ट और कहानी
बहरहाल, अगर ‘राजा शिवाजी’ की कहानी और स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी को दिखाया गया है. उनके बचपन से लेकर युद्ध लड़ने की कहानी देखने के लिए मिलती है. फिल्म में रितेश और जेनेलिया के साथ ही संजय दत्त, भाग्यश्री, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन और फरदीन खान जैसे कलाकार अहम रोल में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts