Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • लगातार सातवें दिन सस्ता हुआ सोना, 1,30,000 के पार से फिसला भाव
देश-विदेश

लगातार सातवें दिन सस्ता हुआ सोना, 1,30,000 के पार से फिसला भाव

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कीमती धातुओं में जारी गिरावट के बीच 19 नवंबर को सोना एक बार फिर 1,30,000 रुपए के स्तर से नीचे फिसल गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार के दौरान सोने की कीमत में 450 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली। ऐसे में अगर आप सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार के ताजा भाव जानना आपके लिए जरूरी है।

MCX पर सोने-चांदी का ताजा भाव
19 नवंबर को खबर लिखे जाने तक MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 450 रुपए गिरकर 1,29,364 रुपए पर पहुंच गया। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में 251 रुपए की तेजी आई और यह 1,60,985 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई। सोने का 1,30,000 रुपए के स्तर से नीचे आना बाजार में जारी दबाव को दर्शाता है।

सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। बुधवार को सोना लगातार सातवें दिन सस्ता हुआ। इसकी कीमत 2,800 रुपए टूटकर 1,35,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। कारोबारियों के मुताबिक, मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,38,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसका भाव 5,000 रुपए टूटकर 1,64,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,69,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी।

दिसंबर के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचीं कीमतें
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार, बुधवार को घरेलू बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट जारी रही। सोना और चांदी पिछले साल दिसंबर के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए। वैश्विक बाजारों में लगातार बिकवाली के दबाव का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। इस तरह सोने की कीमतों में लगातार सातवें दिन गिरावट ने खरीदारों और निवेशकों का ध्यान खींचा है। हालांकि, कीमतों में आगे क्या रुख रहेगा, यह वैश्विक बाजार की चाल और निवेशकों की मांग पर निर्भर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts