राजौरी : राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के नजदीक सोमवार को तीन पुराने मोर्टार शेल मिलने से हड़कंप मच गया है। मोर्टार शैल बरामद होने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झांगर वन क्षेत्र में दो मोर्टार शेल तथा नौशेरा के मकरी गांव में एक मोर्टार शेल पड़ा हुआ मिला है। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर संबंधित क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया है तथा स्थानीय लोगों को शेल के पास न जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
मोर्टार शेलों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने के लिए सेना की विशेषज्ञ टीम को भी सूचित कर दिया गया है। टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई किए जाने तक क्षेत्र में निगरानी जारी रखी जा रही है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या विस्फोटक जैसी वस्तु दिखाई देने पर उसे छूने का प्रयास न करें और तुरंत पुलिस या सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दें।















