Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • रायगढ़ के चार होटलों में दबिश, खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
रायगढ़ आसपास

रायगढ़ के चार होटलों में दबिश, खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने

रायगढ़ 15 अक्टूबर 2025. त्योहारी सीजन में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रायगढ़ जिले में सघन जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान चार प्रमुख होटलों और प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजे गए हैं।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रिंकू ढाबा से बिरयानी राइस एवं पकी हुई अरहर दाल, तुलसी होटल से कुंदा एवं खोवा बर्फी, अलंकार होटल से नारियल बर्फी और रसगुल्ला तथा चावला रेस्टोरेंट से मैसूर पाक और पेड़ा के नमूने लिए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया है कि वे स्वच्छता मानकों का पालन करें और किसी भी प्रकार की मिलावटी या अमानक खाद्य सामग्री का विक्रय न करें। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सरिता पटेल, श्री शांतनु भट्टाचार्य, श्री अमित साहू एवं श्री संतोष दास उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts