Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डीआरडीओ के सफल मिसाइल परीक्षणों पर दी बधाई
छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डीआरडीओ के सफल मिसाइल परीक्षणों पर दी बधाई

रायपुर, 13 जून 2026. वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा बहु-स्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा तंत्र तथा मध्यम दूरी की एंटी-शिप मिसाइल के सफल परीक्षण पर वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि भारत की बढ़ती सामरिक क्षमता, वैज्ञानिक कौशल और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का सशक्त प्रमाण है। स्वदेशी तकनीक पर आधारित इन सफल परीक्षणों ने देश की रक्षा तैयारियों को और अधिक मजबूत करने के साथ वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को भी नई ऊंचाई प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। डीआरडीओ के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की अथक मेहनत, नवाचार और समर्पण ने देश को अत्याधुनिक रक्षा तकनीकों के विकास में महत्वपूर्ण सफलता दिलाई है।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि देश के युवाओं और वैज्ञानिक समुदाय को नवाचार एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए समस्त वैज्ञानिकों और डीआरडीओ की पूरी टीम को पुनः बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts