Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट

महंगे नारियल पानी की जगह पीएं ये 5 ड्रिंक्स, शरीर को मिलेगा बराबर फायदा

आजकल लोग अपनी सेहत को ले कर काफी जागरूक हुए हैं। खासतौर से कोरोना के बाद तो लोग हर वो चीज अपनी डाइट में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जो उन्हें फायदा दे। नारियल पानी भी एक ऐसी ही ड्रिंक है, जो कई सालों पहले उतनी पॉपुलर नहीं थी लेकिन आज हर इलाके में लोग इसे पीते मिल जाएंगे। इसमें भरपूर मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को अंदर से हाइड्रेट और हेल्दी रखने में मदद करते हैं। हालांकि नारियल पानी थोड़ा महंगा होता है, जिस वजह से रोज-रोज इसे खरीदना आम लोगों के बजट से बाहर हो सकता है। लेकिन फिक्र की कोई बात नहीं क्योंकि कुछ ऐसी ड्रिंक्स भी हैं, जो बेहद सस्ती हैं लेकिन नारियल पानी जितनी ही फायदेमंद भी हैं। आइए जानते हैं।

फ्रेश नींबू पानी
गर्मियों के मौसम में शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखने के लिए नींबू पानी भी बेहद फायदेमंद है। ये विटामिन सी से भरपूर होता है और इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स भी मौजूद होते हैं। ठंडा-ठंडा नींबू पानी बॉडी और मूड दोनों को रिफ्रेश करता है और इसका नियमित सेवन इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद करता है। सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर को एनर्जी भी मिलती है।

संतरे का जूस
नारियल पानी की जगह संतरे का जूस पीना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। ये भी विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होता है, जो बॉडी और मूड को रिफ्रेश करने के साथ इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद करता है। ये भी शरीर को हाइड्रेट रखता है और तुरंत एनर्जी देता है। लेकिन इसमें शुगर की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। वहीं एसिडिटी के मरीजों को भी खाली पेट कभी भी इसका जूस नहीं पीना चाहिए।

बेल का शर्बत
गर्मियों में बेल का शर्बत ग्रामीण इलाकों में खूब पीया जाता है। ये ना सिर्फ पीने में बहुत टेस्टी होता है, बल्कि सेहत के लिए नारियल पानी जितना ही फायदेमंद होता है। बेल का शर्बत हीट स्ट्रोक और पेट के इन्फेक्शन से बचाव करता है। वहीं ये बॉडी को डिहाइड्रेट होने से भी बचाता है। ये प्रोबायोटिक रिच होता है और पेट को ठंडक भी देता है।

पुदीने के साथ बना आम पन्ना
गर्मियों में भारतीयों की पसंदीदा ड्रिंक में से एक है, आम पन्ना। कच्चे आम से बना आम पन्ना, विटामिन सी से भरपूर होता है। ये लिवर के लिए भी अच्छा होता है और पेट के लिए भी। इसमें जीरा, काला नमक और जरा सा पुदीना डालकर बनाया जाए, तो बहुत टेस्टी ड्रिंक तैयार होती है। ये शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखने के साथ अंदर से कूल भी बनाए रखती है।

जीरा छाछ
गर्मियों में लंच के दौरान एक गिलास जीरा का तड़का लगी हुई छाछ जरूर पीनी चाहिए। ये शरीर को अंदर से ठंडक भी देती है और पाचन को भी दुरुस्त बनाए रखती है। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो गट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाती है और खाने का स्वाद भी दोगुना कर देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts