रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की शाम एक दंतैल हाथी सड़क किनारे आ जाने से सड़क के दोनों तरफ कुछ देर तक वाहनों के पहिये थम गए। दंतैल हाथी के सड़क पार करने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली और फिर आवागमन शुरू हो सका।
जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले आमगांव के पास सड़क किनारे सरिया नाला के ऊपर 368 आरएफ के पास एक दंतैल हाथी आ पहुंचा। जिससे कुछ देर तक इस मार्ग में आवागमन का परिचालन थम गया था। हालांकि कुछ देर बाद यह दंतैल हाथी को रायगढ़ मुख्य मार्ग को पार करके शेरबन, दर्रीडीह, खलबोरा गांव की तरफ की चला गया है जिससे आसपास गांव के ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस दंतैल हाथी को गांव के ग्रामीण बडा का नाम दिये हैं जो गांव में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाने के अलावा घरों को भी तोड़ता है।













