Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम

40 परिवारों की बिजली समस्या का तत्काल निराकरण, निर्बाध विद्युत आपूर्ति हुई बहाल

रायपुर, 09 जुलाई 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन मॉडल में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। प्रदेशभर में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निराकरण से लोगों का शासन-प्रशासन पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम भवानीपुर में विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्या का त्वरित समाधान कर 40 परिवारों को राहत पहुंचाई गई।

ग्राम भवानीपुर निवासी श्री अभिषेक यादव ने ट्रांसफार्मर के समीप केबल खराब होने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी। केबल खराब होने से लगभग 40 परिवार बिजली संकट से प्रभावित थे, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था।

शिकायत प्राप्त होते ही विद्युत विभाग ने मामले को प्राथमिकता देते हुए तकनीकी दल को तत्काल मौके पर भेजा। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आवश्यक परीक्षण कर क्षतिग्रस्त केबल की मरम्मत की और विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल कर दी। इसके साथ ही गांव के सभी प्रभावित परिवारों को पुनः निर्बाध बिजली मिलने लगी, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

समस्या के त्वरित समाधान पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की प्रभावशीलता की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts