Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजधानी में AAP का विशाल प्रदर्शन, इस्तीफा नहीं देने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
छत्तीसगढ़

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजधानी में AAP का विशाल प्रदर्शन, इस्तीफा नहीं देने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

रायपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) छत्तीसगढ़ ने बुधवार को रायपुर के महिला थाना चौक में प्रदेश स्तरीय विशाल धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य निर्वाचन आयोग का घेराव किया। प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों से आए कार्यकर्ताओं ने राजधानी में प्रदर्शन किया।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत ने अपने संबोधन में ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी लगातार दिल्ली और अन्य राज्यों में प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म-6 मामले में ECI और केंद्र को नोटिस भेजा है। कोर्ट ने जवाब मांगा है कि फॉर्म-6 किसकी अनुमति से वेबसाइट पर अपलोड किया गया। लेकिन ज्ञानेश कुमार और आयोग तानाशाह बने हुए हैं। फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर खास तौर पर चिन्हित लोगों के नाम कटवाकर और फर्जी नाम जुड़वाकर देश में ज्ञानेश कुमार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं।

AAP नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप
प्रदेश सह प्रभारी सौरभ झा, सह प्रभारी समर कुमार, सह प्रभारी राकेश जाटव और सह प्रभारी राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि पद का दुरुपयोग कर ज्ञानेश कुमार ने पिछले 4-5 राज्यों के चुनावों में धांधली कर भाजपा को फायदा पहुंचाया है, इसलिए नरेंद्र मोदी जानते थे कि एक न एक दिन इसका खुलासा होगा। इसलिए पहले ही कानून बनाकर मुख्य चुनाव आयुक्त का बचाव कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि ज्ञानेश कुमार जल्द ही इस्तीफा नहीं देंगे तो आम आदमी पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ में और उग्र रूप से प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts