Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • IED डिफ्यूज करते वक्त जोरदार धमाका, CRPF के 4 जवान घायल
छत्तीसगढ़

IED डिफ्यूज करते वक्त जोरदार धमाका, CRPF के 4 जवान घायल

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एलाड़मड़गु कैंप के पास IED को निष्क्रिय करने के दौरान जोरदार धमाका हो गया। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF के 4 जवान घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार उपरांत कोंटा से हायर सेंटर तेलंगाना के भद्राचलम ले जाया जा रहा। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों की टीम इलाके में सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को IED मिलने के बाद उसे निष्क्रिय करने की कार्रवाई शुरू की गई। IED डिफ्यूज करते वक्त अचानक तेज धमाका हो गया, जिसकी चपेट में चार जवान आ गए।

घायल जवानों को तत्काल कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार उपरांत सभी घायल जवानों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल जवान CRPF की 50वीं वाहिनी के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और आसपास के क्षेत्र में सघन सर्चिंग की जा रही है।

IED ब्लास्ट में जवान घायल
ASI एम. के. तिवारी (ATT टीम) – गंभीर चोट
ASI अनीश खान (50 वाहिनी, CRPF) – गंभीर चोट
निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा (ATT टीम) – सामान्य चोट
प्र.आर. कुलदीप राज (50 वाहिनी, CRPF) – सामान्य चोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts