Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • जिले के अंतिम छोर कुरू में जागरूकता का बड़ा संदेश — एसएसपी शशि मोहन सिंह पहुंचे जन-जागरूकता शिविर, नशामुक्ति मॉडल की सराहना
छत्तीसगढ़

जिले के अंतिम छोर कुरू में जागरूकता का बड़ा संदेश — एसएसपी शशि मोहन सिंह पहुंचे जन-जागरूकता शिविर, नशामुक्ति मॉडल की सराहना

ऑपरेशन आघात के असर से जोबी क्षेत्र के 28 में 24 गांव नशामुक्ति की ओर, मातृशक्ति के अभियान को एसएसपी ने बताया मिसाल

नशा मुक्ति, वन्यजीव संरक्षण और जन-पुलिस समन्वय पर केंद्रित कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधा संवाद

28 अप्रैल, रायगढ़ । रायगढ़ जिले के अंतिम छोर और खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरू आज जनजागरण, नशामुक्ति और सामाजिक चेतना का केंद्र बना, जहां पुलिस चौकी जोबी द्वारा जन-जागरूकता शिविर एवं नशा मुक्ति-वन्यजीव संरक्षण पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह का ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। पूजा-अर्चना और छायाचित्रों पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम में एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल ने बताया कि एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के विरुद्ध कार्रवाई के साथ समाज को जागरूक करने का समानांतर अभियान भी चलाया जा रहा है। जोबी पुलिस और महिला समूहों के सतत प्रयास से क्षेत्र के 28 गांवों में से 24 गांव नशामुक्ति की दिशा में अग्रसर हो चुके हैं, जो एक सामाजिक परिवर्तन की मिसाल बन रहा है। क्षेत्र की महिलाएं पुलिस के साथ शराब से नव युवकों को दूर करने स्वयं आगे आयी हैं, जिससे क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और विक्रय के मामलों में कमी आयी है ।

अपने प्रेरक उद्बोधन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने मातृशक्ति की भूमिका को इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने नशे को सामाजिक बुराई मानकर जिस इच्छाशक्ति से इसके खिलाफ जनआंदोलन खड़ा किया है, वह केवल पुलिस अभियान नहीं बल्कि सामाजिक क्रांति है। उन्होंने कहा कि “यह सिर्फ नशा छोड़ने का अभियान नहीं, बल्कि समाज को मुख्यधारा में लौटाने का आंदोलन है।” एसएसपी ने महिलाओं की इस लड़ाई को सलाम करते हुए कहा कि जोबी क्षेत्र का मॉडल पूरे रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के लिए उदाहरण बन रहा है।

एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि पुलिस और जनता के समन्वय से ही स्थायी बदलाव संभव है और जोबी क्षेत्र में यह समन्वय जमीन पर दिख रहा है। उन्होंने एसडीओपी प्रभात पटेल, चौकी प्रभारी लक्ष्मी राठौर और स्थानीय पुलिस टीम की सराहना करते हुए इसे सामुदायिक पुलिसिंग की प्रभावी मिसाल बताया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी खरसिया सीताराम ध्रुव, चौकी प्रभारी लक्ष्मी राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला समूह और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश : “नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, समाज की साझी जिम्मेदारी है—जोबी का मॉडल पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts