Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • राशिफल
  • 59 दिन बाद 6 राशियों की बाधाएं होंगी दूर, शनि ऐसे बदलेंगे हालात
राशिफल

59 दिन बाद 6 राशियों की बाधाएं होंगी दूर, शनि ऐसे बदलेंगे हालात

शनि ग्रह की चाल का असर हर किसी पर काफी गहरा होता है। इस वक्त शनि टेढ़ी चाल यानी उलटी चाल में गोचर कर रहे हैं। इन दिनों ये मीन राशि में हैं और अगले 59 दिन ऐसे ही रहने वाले हैं। इस दौरान कई राशियों को कठिन परीक्षा से भी गुजरना होगा और इस बीच कई पुरानी चीजें या फिर आदत फिर से हमारी जिंदगी में वापस आ सकती है। शनि के नाम से लोग घबराते ज्यादा हैं क्योंकि इन्हें कर्मों का देवता कहा जाता है। हालांकि आज से 59वें दिन ही शनि वक्री से मार्गी अवस्था में पहुंचेंगे। 11 दिसंबर 2026 से शनि सीधी चाल चलना शुरू कर देंगे और पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी के अनुसार इसका लाभ कुल 6 राशियों की मिलने वाले है। जानिए आखिर ये लकी राशियां कौन सी हैं?

वृषभ राशि पर शनि गोचर का असर
वृषभ राशि वालों को शनि के मार्गी होने से सब कुछ ठीक होता दिखेगा। नौकरी-बिजनेस में आ रही दिक्कतें कम होंगी। मन शांत रहने लगेगा। पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में सब कुछ पॉजिटिव होता नजर आएगा। जो भी काम अब तक रुके हुए थे उनमें रफ्तार देखने को मिलेगी।

मिथुन राशि पर शनि गोचर का असर
मिथुन राशि वालों को शनि की बदलती चाल का असर अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर दिखेगा। शनि की बदलती स्थिति नौकरी में बड़ा चांस दिलवा सकती है। कहीं से ऑफर मिल सकता है। पैसों की स्थिति पहले से बदलेगी। उलझी हुई चीजें पूरी तरह से सुलझती जाएंगी और शनि की दयादृष्टि से सारे काम बनते जाएंगे।

कन्या राशि पर शनि गोचर का असर
बुध की इस राशि को शनि के मार्गी होते ही लाभ ही लाभ मिलने वाला है। मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में लाभ मिलेगा। बिजनेस से जुड़े लोग पुराने कॉन्टैक्ट के जरिए ग्रोथ देखेंगे। बस अभी के लिए थोड़ा धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। शनि की चाल बदलने में थोड़ा सा समय है बस इस दौरान पैसों से जुड़े मामलों में हड़बड़ी ना दिखाएं।

तुला राशि पर शनि गोचर का असर
तुला राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में अभी थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि स्थिति 11 दिसंबर के बाद सुधरती नजर आएगी। पैसों का सही बैलेंस कर पाएंगे तो मन शांत रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छी ग्रोथ दिखेगी। कुल मिलाकर शनि की बदलती चाल से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं पर्सनल लाइफ में भी सब कुछ बैलेंस होता जाएगा।

मकर राशि पर शनि गोचर का असर
शनि जैसे ही सीधी चाल में आएंगे तो मकर राशि वालों को राहत की सांस लेने का मौका मिलेगा। जो चीजें अभी परेशान कर रही हैं या उलझी हुई सी लग रही है वो सब सही होती दिखेंगी। थोड़ा धैर्य रखें क्योंकि आने वाला समय सब कुछ सही करेगा। नौकरी का ऑफर मिल सकता है। प्रोफेशनल लाइफ बेहतर होगी। जिम्मेदारी बढ़ेगी तो बिजी रहेंगे लेकिन इससे करियर का ग्राफ ऊपर की ओर ही जाएगा। प्रोफेशनल लाइफ सही ट्रैक पर लौटेगी।

कुंभ राशि पर शनि गोचर का प्रभाव
11 दिसंबर से कुंभ राशि वालों की जिंदगी में जो भी बाधाएं आ रही हैं वो खत्म होंगी। नौकरीपेशा जिंदगी में उलझी हुई चीजें सुलझती दिखेंगी। शनि जैसे ही सीधी चाल में गोचर करना शुरू करेंगे तो नौकरी और बिजनेस में आने वाली सारी बाधाएं खत्म होने लगेंगी। घर-परिवार के साथ पूरा-पूरा समय बीतेगा। रिश्तों पर भी इसका पॉजिटिव इम्पैक्ट देखने को मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts