Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • बड़पारा शराब भट्टी के पास मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
रायगढ़ आसपास

बड़पारा शराब भट्टी के पास मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपियों को दबोचा, लूटा गया मोबाइल बरामद

लूटपाट के दौरान युवक के साथ मारपीट कर छीना था मोबाइल और नकदी

पूर्व के दो लूटकांडों में गिरफ्तार आरोपियों के बाद कोतवाली पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई

“लूटपाट, मारपीट में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”— एसएसपी शशि मोहन सिंह

19 जून, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं सीएसपी श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना कोतवाली पुलिस ने बड़पारा शराब भट्टी के पास युवक से मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। इससे पहले भी कोतवाली पुलिस द्वारा शहर में हुई दो अन्य लूटपाट की घटनाओं में जोगीडीपा रायगढ़ निवासी सन्नी उर्फ प्रकाश कुमार सारथी एवं शाहिद सारथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

मामले में अखोराखुर्द थाना राजपुर जिला बलरामपुर निवासी राजेश प्रसाद (34 वर्ष) ने 16 जून 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह अंबिकापुर निवासी शिव गोयल की चार पहिया वाहन चलाता है। 16 जून को अपने मालिक के निजी कार्य से रायगढ़ आया था। कार्य समाप्त करने के बाद रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में भोजन कर बड़पारा शराब भट्टी की ओर गया, जहां बाथरूम करने के दौरान तीन युवकों ने उसे रोककर पैसे की मांग की। मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा एक आरोपी ने पत्थर से उसके सिर पर हमला किया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब में रखे 100 रुपये एवं रेडमी 5जी मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 324/2026 धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा गवाहों से पूछताछ की। जांच के दौरान नवीन सोनवानी, चंद्रशेखर राठिया और रोशन वैष्णव की संलिप्तता सामने आई, जिस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

पुलिस द्वारा प्रार्थी से आरोपियों की पहचान परेड कराई गई, जिसमें तीनों की पहचान हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी नवीन सोनवानी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपियों को 18 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सहायक उप निरीक्षक गौतम ठाकुर एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश-
“जिले में लूटपाट, मारपीट और असुरक्षा का माहौल बनाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।”

गिरफ्तार आरोपी :-
1. नवीन सोनवानी पिता राजेन्द्र सोनवानी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बाबाधाम कॉलोनी, चमड़ा गोदाम, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़।
2. चंद्रशेखर राठिया पिता विवेक शंकर राठिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी पंजरी प्लाट, त्रिमूर्ति मंदिर के पास, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़।
3. रोशन वैष्णव पिता राजेश वैष्णव, उम्र 28 वर्ष, निवासी गातर खाल्हेन, जेलपारा, थाना जूटमिल, रायगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts