Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  •  सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़

 सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

रायपुर, 06 जून 2026. छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की मुख्य परीक्षा में शामिल हो रहे सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

श्री चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि मुख्य परीक्षा किसी भी अभ्यर्थी के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव होती है और यह उसकी मेहनत, लगन तथा तैयारी की वास्तविक परीक्षा है। उन्होंने अभ्यर्थियों से प्रत्येक प्रश्न को धैर्यपूर्वक पढ़ने, समय का सही प्रबंधन करने तथा कठिन प्रश्नों से घबराने के बजाय आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करने का आग्रह किया।

वित्त मंत्री ने कहा कि परीक्षा के दौरान सकारात्मक सोच बनाए रखना और स्वयं पर विश्वास रखना सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से पूरी एकाग्रता और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts