Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • शतरंज की बिसात पर भारत का डबल धमाका, ओपन में रजत और महिला वर्ग में कांस्य पदक
छत्तीसगढ़

शतरंज की बिसात पर भारत का डबल धमाका, ओपन में रजत और महिला वर्ग में कांस्य पदक

India's double delight on the chessboard: Silver in the Open section and bronze in the women's category.

46वें FIDE चेस ओलंपियाड में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
सर्वश्रेष्ठ संयुक्त प्रदर्शन के साथ भारत ने लगातार तीसरी बार अपने नाम की नोना गैप्रिंडाशविली ट्रॉफी

रायपुर, 28 सितम्बर 2026

शतरंज की बिसात पर भारत का डबल धमाका, ओपन में रजत और महिला वर्ग में कांस्य पदक

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित 46वें FIDE चेस ओलंपियाड 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। भारत ने ओपन वर्ग में रजत पदक और महिला वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर विश्व शतरंज के मंच पर देश का गौरव बढ़ाया है।
श्री चौधरी ने कहा कि शतरंज की बिसात पर भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, एकाग्रता, धैर्य और रणनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया है। ओपन वर्ग में रजत और महिला वर्ग में कांस्य पदक देश की शतरंज प्रतिभाओं की उत्कृष्टता को दर्शाता है।
भारत ने ओपन और महिला वर्ग के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर प्रतिष्ठित नोना गैप्रिंडाशविली ट्रॉफी भी अपने नाम की। यह लगातार तीसरा चेस ओलंपियाड है, जिसमें भारत ने यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय शतरंज खिलाड़ियों की ये उपलब्धियां देश की नई पीढ़ी को शतरंज से जुड़ने और विश्व स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने भारतीय दल के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts