Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • परण प्रथा: मां अंगारमोती के दरबार में संतान की कामना लिए पहुंचती हैं महिलाएं, बैगा का पैर पड़ने पर हरी हो जाती है गोद
छत्तीसगढ़

परण प्रथा: मां अंगारमोती के दरबार में संतान की कामना लिए पहुंचती हैं महिलाएं, बैगा का पैर पड़ने पर हरी हो जाती है गोद

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज आस्था का ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने सबको हैरान कर दिया। मां अंगारमोती के दरबार में सैकड़ों महिलाएं अपनी सूनी गोद भरने की कामना लेकर पहुंचीं, और फिर जो हुआ वो सदियों पुरानी परंपरा की सबसे बड़ी तस्वीर बन गया।

गंगरेल स्थित मां अंगारमोती का मंदिर में हर साल दीवाली के बाद पहले शुक्रवार को मड़ई मेला लगता है। मान्यता है कि इस दिन अगर नि:संतान महिला पुजारी के पैरों के संपर्क में आ जाए तो उसे संतान की प्राप्ति होती है, और इसी मान्यता को लेकर इस साल भी निसंतान महिलाएं संतान सुख की कामना लेकर यहां पहुंचीं। इस अनोखे मेले को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग दूर दराज से पहुंचे हैं।

दरअसल, इस प्रथा को “परण प्रथा” के नाम से जाना जाता है, जिसमें संतान कामना के लिए भारी संख्या में महिलाएं हाथ में नारियल, नींबू, फूल पकड़कर मां अंगारमोती के दरबार के सामने जमीन पर लेटती हैं। सुबह से निराहार, बाल खुले और हाथ में नारियल लिए महिलाएं घंटों मां का इंतजार करती हैं, जब मंदिर के मुख्य पुजारी आए तो उन्होंने इन महिलाओं के ऊपर से चलकर उन्हें आशीर्वाद दिया। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मां अंगारमोती के दरबार से लेकर मंदिर के प्रवेश द्वार तक करीब 400 मीटर तक का रास्ता इन महिलाओं से भर गया।

पुरानी मान्यता है कि नि:संतान महिलाओं को मां अंगारमोती का आशीर्वाद मिल जाए, तो उसके आंगन में भी किलकारियां जरूर गूंजती हैं। लेकिन इस आशीर्वाद के लिए उस प्रथा का पालन भी करना होता है, जो यहां प्रचलित है। इसके लिए नि:संतान महिलाएं सुबह से ही मंदिर में आ जाती हैं, इन्हें अपने बाल खुले रखने होते हैं, निराहार रहना होता है।

हाथ में एक नारियल लेकर ये महिलाएं इंतजार करती रहती हैं, जब पूजा पाठ करने के बाद मुख्य पुजारी मंदिर की तरफ आता है। इस वक्त कहा जाता है कि बैगा पर मां अंगारमोती सवार रहती हैं, जैसे ही बैगा मंदिर की तरफ बढ़ता है। सभी महिलाएं रास्ते में औंधे लेट जाती हैं। बैगा इन महिलाओं के ऊपर से चलता हुआ मंदिर तक जाता है। कहते हैं जिन महिलाओं के ऊपर बैगा का पैर पड़ता है, उसकी गोद जरूर हरी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts