Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर में संदिग्ध हालत में मिला 40 साल के युवक का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़

रायपुर में संदिग्ध हालत में मिला 40 साल के युवक का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर के लाभांडी इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक अधेड़ की लाश संदिग्ध हालत में मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

सिर से खून निकलने से हत्या की आशंका
यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। लाभांडी इलाके में आज सुबह एक युवक की लाश संदिग्ध हालत में मिली, जिसकी पहचान हिमेश यादव (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के सिर से खून निकल रहा है। ऐसे में लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।

मामले की जांच में जुटी टीम
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, पुलिस FSL और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। फिलहाल अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

मौत के कारणों का लगाया जा रहा पता – तारकेश्वर पटले
रायपुर DCP सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटले ने इसकी पुष्टी करते हुए कहा कि लाश मिली है, जिसकी जांच की जा रहा है। पुलिस FSL और डॉग स्कॉट टिम मौके पर पहुंची है। हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts