Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
• Home
• छत्तीसगढ़
• पता पूछने और लिफ्ट मांगने के बहाने मोबाइल झपटते थे, 5 फोन के साथ आरोपी और नाबालिग पकड़ाए
छत्तीसगढ़

पता पूछने और लिफ्ट मांगने के बहाने मोबाइल झपटते थे, 5 फोन के साथ आरोपी और नाबालिग पकड़ाए

रायपुर। कोटा इलाके में राहगीरों को पता पूछने और लिफ्ट मांगने के बहाने रोककर मोबाइल झपटने वाले एक युवक और विधि से संघर्षरत बालक को सरस्वती नगर पुलिस ने पकड़ा है। दोनों अलग-अलग घटनाओं में 5 मोबाइल झपट चुके थे। पुलिस ने आरोपी के पास से 3 और नाबालिग के कब्जे से 2 मोबाइल बरामद किए हैं। जब्त मोबाइल की कीमत करीब 48 हजार रुपए है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है

शर्ट की जेब से झपटा था मोबाइल
पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर की रात करीब 10:20 बजे कोटेश्वर नगर निवासी अवधेश सिंह को कोटा इलाके में निशाना बनाया गया था। वह सड़क से जा रहे थे, तभी बड़े बालों वाला एक युवक और उसका साथी उनके पास पहुंचे। पता पूछने के बहाने दोनों ने उन्हें रोका और मौका मिलते ही शर्ट की जेब में रखा Poco M4 5G मोबाइल झपटकर फरार हो गए।

मोबाइल की कीमत करीब 14 हजार रुपये बताई गई है। इस मामले में 30 सितंबर को अवधेश सिंह की शिकायत पर सरस्वती नगर थाने में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की।

सस्ते दाम में मोबाइल बेचने निकले थे
मामले की जांच के दौरान पुलिस को 30 सितंबर को सूचना मिली कि सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन और कोटा क्षेत्र के आसपास दो युवक सस्ते दाम पर मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों कथित तौर पर अलग-अलग जगहों पर मोबाइल झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे।

कभी पता पूछते, कभी लिफ्ट मांगते
पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 22 सितंबर की रात रेलवे फाटक के पास साइकिल सवार को पता पूछने के बहाने रोककर उसकी शर्ट की जेब से मोबाइल झपटने की बात स्वीकार की।

इसके बाद 24 सितंबर की रात करीब 2 बजे एक मोटरसाइकिल सवार को लिफ्ट मांगने के बहाने रोका गया। आरोप है कि मोटरसाइकिल के हैंडल पर रखा मोबाइल झपटकर दोनों वहां से फरार हो गए।

इसके अलावा सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बैठे लोगों को भी निशाना बनाया गया। पुलिस के मुताबिक, वहां से तीन मोबाइल झपटकर ले जाने की बात पूछताछ में सामने आई है।

आरोपी और नाबालिग के पास मिले मोबाइल
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी हरेश नायक के कब्जे से 3 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 32 हजार रुपये है, बरामद किए। वहीं नाबालिग के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, कीमत करीब 16 हजार रुपये, जब्त किए गए। इस तरह पुलिस ने कुल 5 मोबाइल फोन, कीमत 48 हजार रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस ने लोगों के लिए जारी की एडवाइजरी
सरस्वती नगर पुलिस ने रात के समय राहगीरों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि सुनसान इलाकों में अनजान लोगों के पता पूछने या लिफ्ट मांगने पर सावधानी बरतें। मोबाइल को शर्ट की ऊपरी जेब या वाहन के हैंडल पर खुले में रखने से भी बचें।

पुलिस ने नागरिकों से बिना बिल के सस्ते मोबाइल खरीदने से बचने की अपील की है। मोबाइल झपटमारी होने पर तत्काल डायल 112 पर सूचना देने और संचार साथी (CEIR) पोर्टल के जरिए मोबाइल ब्लॉक कराने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts