सुकमा। जिले के पालामडगू गांव के पास जंगल में मवेशी चराने गए दो ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया। घटना में पोडीयाम मुड़ा (30) और कवासी हिड़मा (करीब 50) घायल हो गए। दोनों को भालू ने उस समय निशाना बनाया, जब वे जंगल में मवेशी चरा रहे थे। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पालामडगू गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर जंगल में दोपहर करीब 2:30 बजे भालू ने दोनों पर हमला किया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घायल ग्रामीणों की पहचान पोडीयाम मुड़ा (30 वर्ष) और कवासी हिड़मा (लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों पालामडगू के पटेलपारा, थाना पोलमपल्ली के निवासी हैं।
जानकारी के अनुसार, दोनों ग्रामीण जंगल में मवेशी चरा रहे थे, तभी अचानक उनके सामने भालू आ गया और उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम स्थानीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।















