रायगढ़। सारंगढ़ के अरबपति महाठग शिवा साहू को पुलिस ने 2 करोड़ 26 लाख रुपए की ठगी के आरोप में रायपुर के एक मॉल से गिरफ्तार किया है। सरसींवा पुलिस ने शिवा के साथ उसके साथी सूर्यकांत साहू, रमेश साहू, दिनेश साहू, लक्ष्मीनारायण साहू और भागवत साहू भी पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक एफआईआर दर्ज होते ही सभी आरोपी पिछले 3 महीने से फरार थे। पुलिस के साथ आंखमिचौली का खेल खेल रहे थे। सभी आरोपियों को रायपुर और बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे लेका खुलासा होगा।
कौन है शिवा साहू और कैसे बना अरबपति?
छत्तीसगढ़ का एक साधारण युवक, जिसके पिता खेती-किसान और बढ़ई का काम करते हैं, वो महज चंद महीनों में अरबपति बन गया। उसके पास बेशुमार दौलत आ गई। यही वजह. है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का रायकोना गांव और यहां रहने वाला शिवा साहू सुर्खियों में हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि महज एक साल में ही शिवा 1500 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी का मालिक बन गया। दौलत बरसी तो शिवा को लग्जरी गाड़ियों का शौक हो गया। आलम ये है कि उसके पास 100 सेयादा महंगी गाड़ियां हैं। इसके पास मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, थार जैसी कारें हैं। महज 23 साल का शिवा अचानक अरबपति कैसे बन गया, ये सवाल लोगों के जहन में कौंध रहा है। उसकी चमत्कारिक कामयाबी लोगों को हैरान कर रही है, जिससे अब जल्द पर्दा उठने वाला है।
रायपुर के मैग्नेटो मॉल से पकड़ा गया शिवा साहू
फरारी के दौरान शिवा साहू बेंगलुरू, दिल्ली, मुंबई जैसी मेट्रोसिटी में रहा। बताया जा रहा है शिवा साहू मंगलवार को रायपुर पहुंचा था। साइबर टीम भी लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी। पुलिस को गुमराह करने वह अलग-अलग सिम बदल रहा था। इसी बीच तेलीबांधा के पास दुकान में खरीदारी करते हुआ उसका लोकेशन मिला। इसके बाद वह मैग्नेटो मॉल चला गया, जहां से पुलिस ने उसे शाम 5.30 बजे धर दबोचा।
कुछ ही महीनों में खरीद ली करोड़ों की गाड़ियां
दरअसल, सारंगढ़ जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर सरसींवा थाना इलाके में रायकोना गांव आता है। यहां शिवा साहू नाम का युवक रहता है। उसने पिछले कुछ महीने में ही करोड़ों की कार, जमीन और घर बनाकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। कोई इतने कम समय में कैसे अमीर हो सकता है. ये सवाल इसलिए बड़ा हो गया, क्योंकि शिवा के पिता सामान्य किसान हैं और गांव में पहले बढ़ई का काम करते थे। मगर सफलता के बाद शिवा और उसका परिवार गांव के सबसे अमीर लोगों में शामिल हो गया है।

▶ लोगों को भारी ब्याज का दिया झांसा
3 महीने पहले शिवा साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि भारी ब्याज देने के एवज में 4 लोगों से 2 करोड़ रुपए लिए। इस पर पुलिस ने शिवा को पूछताछ के लिए। थाने बुलाया, लेकिन इसके बाद थाने में सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए और शिवा के पक्ष में नारेबाजी करते हुए अपने साथ ले गए थे। इस दौरान वह खुली गाड़ी में शान से पुलिस के सामने से निकल गया था। पुलिस भीड़ के सामने उस समय कुछ नहीं कर पाई। अब पुलिस ने कई शहरों में छापेमारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की है।
गांव के लोगों ने कुछ भी बताने से किया था इनकार
जब हमारी टीम शिवा साहू के बारे में जानने के लिए रायकोना गांव पहुंची, तो लोगों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया था। इतना ही नहीं लोग नाराज भी दिखे। गांव वालों ने कहा कि हमारा ब्याज हमें समय से मिल रहा था, अब शिवा साहू कहां है, हमें नहीं पता।
मोटे ब्याज का दिया था लालच, थाने में केस दर्ज
शिवा साहू के खिलाफ कुछ लोगों ने सरसींवा थाने में शिकायत भी की थी कि रुपए डबल करने के नाम पर उसने ठगी की है। शिकायत करने वाले लोगों से शिवा ने वादा किया था की उन्हें वह 30 फीसदी ब्याज देगा। साथ ही रुपयों को आठ महीने में डबल करे देगा। इसी केस में पुलिस ने शिवा साहू समेत 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की है।
2 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
3 महीने पहले सक्ती के रहने वाले ट्रांसपोर्टर सौरभ अग्रवाल – ने शिवा साहू और उसके साथियों के खिलाफ सरसींवा थाने में 2 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि सौरभ अग्रवाल, दीपक अग्रवाल और तरुण सोनी ने शिवा को 2 करोड़ रुपए दिए थे, लेकिन शिवा उन्हें 30 फीसदी ब्याज नहीं दिया।
बिटकॉइन में भी पैसे लगाता था शिया साहू
कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में अलग-अलग जिलों से लोग अपनी मेहनत की कमाई का पैसा लाकर शिवा को देते थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि शिवा महीने का 2 से 5 करोड़ रुपए सिर्फ ब्याज के मुनाफे से कमाता था। इसके अलावा शिवा शेयर मार्केट में पैसे लगाकर भारी मुनाफा कमाता था। इसके साथ ही वह बिटकॉइन में भी पैसा लगाता था।
शिवा समेत 6 लोगों पर केस दर्ज हुआ था
लोगों की शिकायत पर पुलिस ने शिवा समेत 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें शिवा साहू, मिथिलेश साहू, रमेश साहू, सूर्यकांत साहू और बिंदा साहू है। बिंदा की गिरफ्तारी हो गई थी। शिवा समेत 4 लोग फरार थे। सारंगढ़ के एसडीओपी मनीष कुंवर ने कहा था कि जिन लोगों के साथ ठगी हुई है, वो सामने आएं और शिकायत करें।
क्या कहते हैं शर्मा
आज हाईप्रोफाइल मामले में रायकोना निवासी ठगी के मुख्य आरोपी शिवा साहू, रमेश साहू सहित कुल 83 प्रारोपियों की गिरफ्तारी हुई है। लोग ठगी से बचने जागरूक रहें कम समय में अधिक मुनाफे के लालच से न पड़ें। जैसे-जैसे आवेदन आएंगे हम जांच कर संलिप्त लोगों पर कार्यवाही करेंगे। आगे जांच कार्यवाही के लिए आरोपियों की रिमांड लेने की भी तैयारी विभाग कर रही है :- पुष्कर शर्मा, पुलिस अधीक्षक सारंगढ बिलाईगढ़
इनकी रही अहम भूमिका
इस बड़ी कामयाबी के पीछे जिला कप्तान पुष्कर शर्मा, एडिशनल एसपी कमलेष्टश्वर चंदेल, डीएसर्प अविनाश मिश्रा, सायबर प्रभारी विक्कू ठाकुर, एसडीओपी’ विजय ठाकुर, थाना प्रभारी टीकाराम खटकर सहित पूरे विभाग की मेहनत रंग लाई। वहीं प्र. आर. फागू निराला, सुमत डहरि या, धनेश्वर उरांव, रायपुर की एसीसीयू की टीम एवं थाना सरसीयां सभी स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।















