Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • खेल जगत
  • आंगनबाड़ी में रिक्त पदों के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित
खेल जगत

आंगनबाड़ी में रिक्त पदों के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित

28 जून तक कर सकते है दावा-आपत्ति प्रस्तुत

रायगढ़।  एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र आईटीआई कालोनी वार्ड क्रमांक 24 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद के लिए तथा आंगनबाड़ी केन्द्र गांधीनगर बी वार्ड क्रमांक 33, आंगनबाड़ी केन्द्र मिट्ठुमुड़ा बी वार्ड क्रमांक 37, आंगनबाड़ी केन्द्र हनुमाननगर वार्ड क्रमांक 28, आंगनबाड़ी केन्द्र ढिमरापुर सी वार्ड क्रमांक 6, आंगनबाड़ी केन्द्र समाधिगली वार्ड क्रमांक 31, आंगनबाड़ी केन्द्र सेठीनगर वार्ड क्रमांक 22, आंगनबाड़ी केन्द्र आईटीआई कालोनी वार्ड क्रमांक 24 तथा आंगनबाड़ी केन्द्र यादव गली वार्ड क्रमांक 25 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद के लिए जारी प्राविधिक/अनंतिम मूल्यांकन पत्रक तैयार कर चस्पा किया गया है। उक्त सूची के संबंध में किसी भी आवेदिका को कोई आपत्ति हो तो वे 19 से 28 जून 2024 सायं 5.30 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। दावा-आपत्ति हेतु आवेदन सीधे परियोजना कार्यालय में जमा कर सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts