Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • खेल जगत
  • भारत ने छक्के जड़ने के मामले में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
खेल जगत

भारत ने छक्के जड़ने के मामले में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में भारतीय टीम ने छक्के जड़ने के मामले में इतिहास रच दिया है। साल 2026 में भारतीय टीम ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के जड़ दिए हैं। भारतीय टीम ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इससे पहले किसी भी टीम ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलैंडर ईयर में 400 छक्के नहीं जड़े थे। भारत ने यह कारनामा सिर्फ 40 मैचों में करके इतिहास रच दिया है।

आयरलैंड ने बल्लेबाज़ी का फैसला किया

भारतीय टीम का यह खास रिकॉर्ड उसकी सिक्स हिटिंग पावर को दर्शाता है। यह भी एक दिलचस्प आंकड़ा है कि इन 400 छक्कों में से 142 छक्के न्यूजीलैंड के खिलाफ आए हैं, जो किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ एक कैलेंडर ईयर में जड़े गए सर्वाधिक छक्के हैं। रविवार को हेमिल्टन में खेले जा रहे इस मुकाबले में नमन धीर द्वारा जड़े गए छक्के के साथ टीम इंडिया ने यह खास उपलब्धि हासिल की। मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने विपक्षी टीम के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में 191 रन बनाए हैं और 192 रनों का लक्ष्य रखा है। इस दौरान भारत के आठ विकेट आउट हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts