Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नाबालिग बच्चों को डराकर-ब्लैकमेल कराते थे जेवर और पैसों की उगाही, पति-पत्नी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

नाबालिग बच्चों को डराकर-ब्लैकमेल कराते थे जेवर और पैसों की उगाही, पति-पत्नी गिरफ्तार

रायपुर। बच्चों की संगत और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना क्यों जरूरी है, इसका एक चौंकाने वाला मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र से सामने आया है। अशोक नगर में पति-पत्नी पर नाबालिग बच्चों को डराने-धमकाने और ब्लैकमेल कर उनसे सोने-चांदी के जेवर व नगदी मंगवाने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वंदना साहू और उसके पति दीपक साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से उगाही किए गए सोने के कान के टॉप्स और चेन भी बरामद किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के अशोक नगर में 11 वर्षीय नाबालिग अपनी मामी के साथ रहती है. पास में ही वंदना साहू भी अपने पति दीपक साहू के साथ रहती है. आरोप है कि वंदना और दीपक ने नाबालिग को डरा-धमकाकर और ब्लैकमेल कर उसके घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात मंगवाए.

शिकायत में बताया गया कि 2 सितंबर को बच्ची अपनी नानी का रानीहार भी चोरी-छिपे लेकर वंदना साहू को दे दिया. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने बच्ची पर दबाव बनाकर उससे नगदी रकम भी मंगवाई. इसी तरह मोहल्ले के अन्य बच्चों को भी डराने-धमकाने और उनसे अवैध रूप से पैसे और जेवरात की उगाही करने की बात सामने आई है.

मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए शिकायत के आधार पर धारा 308(2) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया. नॉर्थ जोन की डिप्टी कमिश्नर दीपमाला कश्यप ने एडीसीपी आदित्य पाण्डेय समेत अन्य अधिकारियों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए. इसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार और नाबालिग से पूछताछ कर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और वंदना साहू, दीपक साहू को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से उगाही किए गए सोने के कान के टॉप्स और चेन बरामद किए हैं. पूछताछ में पति-पत्नी ने अपराध करना स्वीकार किया. दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts