धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई
न्यूज डेस्क। रायगढ़ जिले की धर्मजयगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल भी किया है। आरोपी महिला को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता था। महिला ने धर्मजयगढ़ थाने में इसकी शिकायत की थी इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल पीड़ित महिला ने थाने में लिखित शिकायत की थी जिसके मुताबिक 29 मई को उसका पति व घर के अन्य सदस्य कोरबा गए हुए थे । इसी बीच गांव का बलराम मृधा घर में अकेली पाकर उसे डरा धमकाकर बलात्कार किया । महिला के लिखित आवेदन पर पुलिस ने धारा 376, 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने फरार हो गया था । थाना प्रभारी द्वारा आरोपी की सूचना देने मुखबिर तैनात किए गए थे । आज सुबह मुखबिर सूचना पर टीआई धरमजयगढ़ कमला पुसाम द्वारा दबिश देकर *आरोपी बलराम मृधा (उम्र 25 साल) निवासी धरमजयगढ़ जिला रायगढ़* को हिरासत में लिया गया । आरोपी की मेडिकल आदि की औपचारिकताएं पूर्ण कर आरोपी के कृत्य पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट पेश कर जेल दाखिल किया गया है । पुलिस अधीक्षकदिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों में धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है ।














