Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • पुराने परिसीमन में त्रुटियां, सुधार की मांग कर रहे पार्षद
रायगढ़ आसपास

पुराने परिसीमन में त्रुटियां, सुधार की मांग कर रहे पार्षद

न्यूज डेस्क रायगढ़। राज्य शासन के द्वारा निकायों का नए सिरे से परिसीमन का आदेश जारी करने के बाद रायगढ़ नगर निगम में भी परिसीमन की तैयारियां शुरु हो गई है। नगर निगम में परिसीमन को लेकर दो बैठकें हो चुकी हैं। इधर पार्षद भी नए परिसीमन को लेकर चिंतित हैं। कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दलों के पार्षद शहर के सभी 48 वार्डों के नए सिरे से परिसीमन की मांग कर रहे हैं। पार्षदों ने मेयर व कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर परिसीमन में हुई पुरानी त्रुटियों को सुधारने और जनसंख्या के अनुरुप वार्डों का विस्तार करने की मांग की है। दरअसल 48 वार्डों वाले रायगढ़ नगर निगम में साल 2014 में परिसीमन हुआ था। उस दौरान वार्डों की संख्या 36 से बढकर 48 हुई थी। पूर्व में परिसीमन के दौरान 2011 की जनसंख्या को आधार माना गया था। चूंकि 2011 के बाद जनगणना नहीं हुई है लेकिन शहर की जनसंख्या में काफी वृद्धि हुई है लिहाजा पार्षद नई जनसंख्या के आधार पर परिसीमन की मांग कर रहे हैं। पार्षदों का कहना है कि दस सालों में शहर की जनसंख्या साढे तीन लाख और नगर निगम क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 1 लाख 15 हजार से बढकर 1 लाख 93 हजार हो चुकी है। ऐसे में सभी 48 वार्डों के नए सिरे से विभाजन की जरुरत है। पार्षदों का ये भी कहना है कि शहर में दर्जन भर से अधिक वार्डों में सीमाओं का ध्यान नहीं रखते हुए गलत परिसीमन किया गया है जिसकी वजह से पार्षदों को काफी दिक्कतें होती हैं। कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दलों ने शहर के सभी 48 वार्डों का नए सिरे से परिसीमन करने और पुरानी त्रुटियों को दुरुस्त करने की मांग की है। इधर जिला प्रशासन ने साफ तौर पर ये कह दिया है कि समय की कमी की वजह से वार्डों की सीमाओं में छेड़छाड़ संभव नहीं है लिहाजा वार्डों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी। हालांकि मेयर का कहना है कि परिसीमन के दौरान पुरानी त्रुटियों को प्राथमिकता से सुधारा जाएगा। इस संबंध में निगम की दो बैठकें हो चुकी हैं। जिला प्रशासन को भी इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है। वार्डों में जनसंख्या का समान रुप से बंटवारा हो इसके प्रयास किए जाएंगे।

 

पूनम सोलंकी, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम

वार्डों के पुराने परिसीमन में व्यापक त्रुटियां हैं जिनके सुधार की जरुरत है। भाजपा पार्षद जल्द इस संबंध में जिला कलेक्टर व नगर निगम कमिश्नर से मिलेंगे।

जानकी काटजू, मेयर नगर निगम रायगढ़

पुराने परिसीमन में त्रुटियां हैं, नए परिसीमन में सभी त्रुटियों को सुधारा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts