Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • खेल जगत
  • एशियन गेम्स 2026 : 200 मीटर रेस में भारत की हरिता भद्रा ने जीता ब्रॉन्ज, स्क्वाश में अनाहत-अभय को सिल्वर
खेल जगत

एशियन गेम्स 2026 : 200 मीटर रेस में भारत की हरिता भद्रा ने जीता ब्रॉन्ज, स्क्वाश में अनाहत-अभय को सिल्वर

जापान के आईची-नागोया में जारी एशियन गेम्स का आज नौवां दिन है. 9वें दिन भारत को स्क्वाश में अभय सिंह के बाद अनाहत के बाद महिला लॉन्ग जंप में एंसी सोजन ने भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. वहीं, 200 मीटर रेस में हरिता भद्रा ने ब्रॉन्ज जीता है. भारतीय एथलीट्स कई इवेंट्स में पदक की दावेदारी पेश कर रहे हैं. 140 करोड़ हिंदुस्तानी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि पदकों का रंग कांसे और रजत से बदलकर अब ज्यादा से ज्यादा स्वर्णिम ही हो. आज स्क्वॉश में दो गोल्ड मेडल दांव पर हैं. एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों से भी स्वर्ण पदक की उम्मीद होगी.
भारत फिलहाल 12 खेलों में चार गोल्ड मेडल समेत 34 पदक जीत चुका है, जिनमें से 11 पदक शूटिंग में हैं. भारत का एशियन गेम्स में सबसे बेस्ट प्रदर्शन 2022 के हांगझोऊ एशियाई खेलों में आया था. तब भारत ने 28 गोल्ड के साथ कुल 106 पदक जीते थे. ओवरऑल रैंकिंग में भारत चौथी पोजिशन पर था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts