Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • जर्जर सड़क पर स्कूटी फिसली, ट्रेलर के पहिए के नीचे आए 70 वर्षीय कारोबारी; मौके पर मौत
छत्तीसगढ़

जर्जर सड़क पर स्कूटी फिसली, ट्रेलर के पहिए के नीचे आए 70 वर्षीय कारोबारी; मौके पर मौत

सीतापुर में नेशनल हाईवे-43 पर दर्दनाक हादसा, आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव; एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर ऑटो से अस्पताल ले गए पुलिसकर्मी

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर में शुक्रवार शाम नेशनल हाईवे-43 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय कारोबारी की जान चली गई। अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर सेंट्रल बैंक के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से गुजर रहे ट्रेलर के पहिए की चपेट में आने से स्कूटी सवार त्रिलोक चंद गोयल की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, त्रिलोक चंद गोयल सीतापुर में निहारिका स्टोर्स नाम से थोक किराना दुकान संचालित करते थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।

आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव

हादसे के बाद व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब आधे घंटे तक कारोबारी का शव सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने स्ट्रेचर की मदद से शव उठाया और करीब 100 मीटर दूर तक ले गए। वहां से ऑटो के जरिए शव को अस्पताल पहुंचाया गया।

एक दिन पहले हुआ था सड़क निर्माण का भूमिपूजन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की जर्जर हालत को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि घटनास्थल के आसपास सड़क बेहद खराब है और बारिश के कारण स्थिति और बदतर हो गई है। विडंबना यह है कि इसी सड़क के निर्माण के लिए हादसे से एक दिन पहले ही भूमिपूजन किया गया था। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts