Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • खेल जगत
  • ईशान किशन ने रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड ध्वस्त; एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय
खेल जगत

ईशान किशन ने रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड ध्वस्त; एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय

विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने रविवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवें टी20 में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने हैमिल्टन के मैदान पर 32 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल हैं। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का 14वां अर्धशतक है। 28 वर्षीय ईशान ने अपनी पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव का एक जबर्दस्त रिकॉर्ड ध्वस्त किया और इतिहास रच डाला। वह भारत के लिए T20I में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ईशान 2026 में भारत के लिए 37 टी20 मैचों में 1220 रन जोड़ चुके हैं। उनका औसत 36.96 का और स्ट्राइक रेट का 171.83 का रहा। ईशान ने इस दौरान एक शतक और आठ अर्धशतक जमाए।

सूर्यकुमार ने 2022 में इतने रन बनाए थे
पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने साल 2022 में 31 टी20 मैचों में 1164 रन जुटाए थे। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने मौजूदा साल में अब तक 39 टी20 मुकाबलों में 1153 रन बटोरे हैं। ईशान ओवरऑल एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे फियाज अहमद हैं, जो बहरीन टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने पिछले साल 40 टी20 मैचों में 1251 रन जोड़े थे। पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मज रिजवान दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2021 में 29 T20I मुकाबलों में 73.66 के औसत से 1326 रन जुटाए थे। ऑस्ट्रिया की ओर से खेलने वाले करणबीर सिंह शीर्ष पर काबिज हैं। उन्होंने 2025 में 32 टी20 मैचों में 1488 रन बनाए थे, जिसमें 51.31 का औसत रहा।

एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले प्लेयर
1488 – करणबीर सिंह (ऑस्ट्रिया, 2025)

1326 – मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान, 2021)

1251 – फियाज अहमद (बहरीन, 2025)

1220 – ईशान किशन (भारत, 2026)

1164 – सूर्यकुमार यादव (भारत, 2022)

1153 – अभिषेक शर्मा (भारत, 2026)

ईशान ने हैमिल्टन में की दमदार साझेदारी
मैच की बात करें तो हैमिल्टन में में टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक (1) फ्लॉप रहे। संजू सैमसन (4) का बल्ला भी नहीं चला। ऐसे में ईशान ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की दमदार साझेदारी की। ईशान 11वें ओवर में ब्लेयर टिकनर का शिकार बने। अय्यर ने 23 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। वह 12वें ओवर में लौटे। भारत ने 192/8 का स्कोर बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts