Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • पत्नी घर छोड़कर गई मायके, तो पति ने कर दी पड़ोसी की हत्या, 7 घंटे छिपकर बैठा रहा, लेकिन मिर्ची के धुएं ने करवा दिया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

पत्नी घर छोड़कर गई मायके, तो पति ने कर दी पड़ोसी की हत्या, 7 घंटे छिपकर बैठा रहा, लेकिन मिर्ची के धुएं ने करवा दिया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक व्यक्ति को शराब की आदत और शक ने कातिल बना दिया. जिले के पेंड्रा गांव में सनकी आदमी ने पत्नी के घर छोड़कर मायके जाने से नाराज पति ने पड़ोसियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिससे एक की मौत हो गयी जबकि एक की हालत नाजुक है. उसे शक था पड़ोसियों ने ही पत्नी को भड़काया है.

क्या है पूरा मामला
पूरा मामला जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गाँव का है. वारदात मंगलवार (18 अगस्त) सुबह की है. मृतक की पहचान 38 वर्षीय खोलबहरा नागेश के रूप में हुई है. जबकि नरेंद्र सोरी (25) गंभीर रूप से घायल है. पड़ोस के रहने वाले 32 साल के हीरा नागेश ने दोनों पर हमला किया था.

शराब के चलते पत्नी से होता था विवाद

जानकारी के मुताबिक़, हीरा नागेश शराब का आदी है. वह राजमिस्त्री का काम करता है. कुछ समय तक उसने शराब छोड़ने के लिए दवा भी ली थी. लेकिन वापस वह शराब पीने लगा था. इस वजह से उसका आयदिन पत्नी जागेश्वरी से विवाद होता रहता था. सोमवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.

पत्नी घर छोड़कर गयी तो पड़ोसियों से किया विवाद

जिसके बाद गुस्से में पत्नी मंगलवार सुबह उसके उठने से पहले मायके चली गयी थी. जब वह उठा तो पत्नी घर पर नहीं थी. काफी ढूंढने पर भी पत्नी नहीं मिली तो उसे पड़ोसियों पर शक हुआ कि उन्होंने ने ही पत्नी को घर छोड़ने के लिये भड़काया है. इसी को लेकर वह पड़ोसियों से झगड़ने लगा.

कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला

विवाद इतना बढ़ा कि उसने खोलबहरा और नरेंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिससे खोलबहरा की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि नरेंद्र घायल हो गया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. घायल को इलाज के अस्पताल भेजा गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया.

आरोपी को पकड़ने 7 घंटे करनी पड़ी मशक्कत

दूसरी तरफ पुलिस के आने पर आरोपी घर में छिप गया. आरोपी ने गुलेल से हमला किया जिससे कुछ जवान चोटिल भी हुए. जिसके बाद मैनपुर पुलिस और एसडीओपी समेत 2 थानों के 50 से ज्यादा जवानो ने घर की घेराबंदी की. लेकिन आरोपी नहीं निकला. उसे निकालने के लिए पुलिस ने छत के रास्ते से मिर्ची का धुआं छोड़ा और जैसे ही वो निकला उसे 7 घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts