Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • आसमान में पटरियां और 100 की रफ्तार… जब दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ी वंदे भारत ट्रेन
देश-विदेश

आसमान में पटरियां और 100 की रफ्तार… जब दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ी वंदे भारत ट्रेन

जम्मू. दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर वंदे भारत पहली बार 100 के रफ्तार में दौड़ी है। इस अद्भुत नजारे को देख आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल गुरुवार को जम्मू में कटरा और बनिहाल के बीच 111 किलोमीटर लंबे नए ब्रॉडगेज रूट पर ट्रेनों की अधिकतम गति बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह 111 किलोमीटर लंबा कटरा-बनिहाल रेल खंड महत्वाकांक्षी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना का एक महत्वपूर्ण और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण हिस्सा है। इस परियोजना का उद्देश्य कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से सीधे रेल मार्ग द्वारा जोड़ना है। उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय ने सभी जरूरी सुरक्षा शर्तों का पालन किए जाने के बाद अधिकतम सीमा बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटा करने की मंजूरी दी है।

बता दें कि इससे पहले श्री माता वैष्णो देवी कटरा-संगलादान रूट पर ट्रेनों को अधिकतम 85 किमी प्रति घंटा चलाने की ही अनुमति थी। वहीं संगलादान-बनिहाल रूट पर 75 किमी प्रति घंटा की गति से चलने की इजाजत थी।

साबित होगा गेमचेंजर
जम्मू के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा है कि रफ्तार बढ़ने से यात्रा के समय में कमी आएगी और जम्मू-कश्मीर का संपर्क और मजबूत होगा। उन्होंने कहा, “गति में इस बढ़ोतरी से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि जम्मू-कश्मीर का संपर्क भी मजबूत होगा। यात्रियों को तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक यात्रा सुविधाएं मिलेंगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।”

वीडियो ने बढ़ाई धड़कन
इस विहंगम दृश्य का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से वंदे भारत ट्रेन सरपट दौड़ती हुई नजर आ रही है। पहाड़ियों के बीच से गुजरती यह ट्रेन जब पुल के ऊपर पहुंचती है तब रोमांच का अलग एहसास होता है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून 2025 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts