Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रायगढ़ आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रायगढ़ आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

रायगढ़, 29 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज गुरु पूर्णिमा के असवर पर रायगढ़ प्रवास पर पहुंचे। इस अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी भी साथ में उपस्थित थे।राजकीय विमान से जिंदल एयरस्ट्रिप पहुंचने पर सीएम एवं वित्त मंत्री का जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, श्री अरुणधर दीवान, पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, श्री गुरुपाल भल्ला, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री विकास केडिया, श्री विवेक रंजन सिंह एवं श्री पवन शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर आईजी श्री राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, डीएफओ श्री अरविन्द पीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts