Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
रायगढ़ आसपास

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, दबकर ग्रामीण की मौत

रायगढ़। सरिया से परशुरामपुर के बीच भटली चौक के आगे एक ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में सुरसी गांव के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सरिया थाना क्षेत्र में आज ट्रैक्टर में लोहे के छड़ और सीमेंट लोड था और सरिया से परशुरामपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वाहन पलट गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई है। इस घटना में प्रताप साहू 58 साल की मौत हो गई वहीं एक अन्य घायल हो गया है।
थाना सरिया की पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच कर ट्रैफिक को नियंत्रित कर रही है। घायल को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजने हुए मृतक के भी शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts